{"_id":"6af56f466eaf961bac06f640","slug":"punjab-congress-cycle-yatra-chamkaur-sahib-charanjit-channi-sachin-pilot-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की साइकिल यात्रा शुरू: चमकाैर साहिब से चन्नी ने किया नेतृत्व, प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की साइकिल यात्रा शुरू: चमकाैर साहिब से चन्नी ने किया नेतृत्व, प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे
Thu, 12 Nov 2026 01:18 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:18 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के एक बेहतर भविष्य के लिए संकल्प लिया है। राहुल गांधी ने संगरूर में ऐलान किया था कि इस प्रदेश में ड्रग्स, गैंगस्टर, हत्या और कानून-व्यवस्था को लेकर जनता हिसाब मांग रही है। उसी को जारी रखते हुए हम यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की साइकिल यात्रा
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांग्रेस ने आज चमकाैर साहिब से 'जवानी संभाल यात्रा' की शुरुआत की। इसका उद्देश्य पंजाब के युवाओं की भावनाओं को आवाज देना और उन्हें शासन का ऐसा मॉडल देना है, जो राज्य में रोजगार और प्रगति लेकर आएगा।
चमकाैर साहिब में आयोजित रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली की अध्यक्षता पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने की। यात्रा शुरू करने से पहले वरिष्ठ नेतृत्व ने चमकौर साहिब के ऐतिहासिक श्री कतलगढ़ साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका।
रैली में सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत सिंह, विजयइंदर सिंगला, सुखपाल सिंह खैरा और डॉ. धर्मवीर गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। नेताओं ने कहा कि पंजाब 'गैंगस्टरवाद' और नशे का शिकार हो रहा है, जो पंजाब को भीतर से खोखला कर रहा है और राज्य के युवाओं को बर्बाद कर रहा है।

Trending Videos
चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला और उसे चुनौती दी। उन्होंने जवानी संभाल यात्रा को एक 'सुनने की यात्रा' बताया, जिसमें कांग्रेस पंजाब के युवाओं से संवाद करेगी, उनकी नब्ज को समझेगी और उन्हें आप की उस बीमारी से मुक्त कराएगी, जिसने पंजाब को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। चन्नी ने 'गैंगस्टरवाद' और नशे के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और आप के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लिया।
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मंच से चन्नी की बातों को दोहराया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मीडिया कांग्रेस में मतभेद की बातें बार-बार उछालता रहता है, लेकिन यह स्पष्ट था कि वरिष्ठ नेतृत्व ने साइकिल यात्रा को पार्टी के अभियान के रूप में पूरा समर्थन दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी राज्य में व्याप्त कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा और वहां उपस्थित सभी लोगों से एकजुट होकर बाहरी लोगों के चंगुल से पंजाब को आज़ाद कराने के लिए संघर्ष करने की अपील की।
सचिन पायलट ने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और नशे के मोर्चे पर सरकार की पूरी तरह विफलता पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि पंजाब का नेतृत्व कड़ी मेहनत कर रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाएगा।
प्रेस वार्ता के बाद चरणजीत सिंह चन्नी साइकिल सवारों को प्रारंभिक बिंदु तक ले गए और दो हजार साइकिल सवारों के साथ खड़े हुए। सचिन पायलट ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा खमाणों जाएगी और आज का पड़ाव समराला में होगा। कल यात्रा साहनेवाल और लुधियाना को कवर करेगी। यह यात्रा 28 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन