{"_id":"6a5456435f6387fa2201ab1b","slug":"punjab-congress-rift-bhupesh-baghel-submit-report-to-high-command-today-all-update-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की रार: बघेल आज हाईकमान को देंगे रिपोर्ट, दिल्ली में होगी अगली बैठक; बड़ा सवाल-मानेगा बागी गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की रार: बघेल आज हाईकमान को देंगे रिपोर्ट, दिल्ली में होगी अगली बैठक; बड़ा सवाल-मानेगा बागी गुट
Mon, 13 Jul 2026 08:36 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:36 AM IST
सार
हाईकमान प्रदेश इकाई में बढ़ती गुटबाजी से नाराज है और जल्द ही पंजाब के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाकर एक और बैठक कर सकता है।
विज्ञापन
चन्नी गुट और भूपेश बघेल के बीच बैठक
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के पंजाब प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल सोमवार को अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन से जुड़े मुद्दों पर हाईकमान के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
सूत्रों के अनुसार, हाईकमान प्रदेश इकाई में बढ़ती गुटबाजी से नाराज है और जल्द ही पंजाब के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाकर एक और बैठक कर सकता है। बैठक का उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में एकजुटता सुनिश्चित करना होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में भी गुटबाजी को कांग्रेस की हार का बड़ा कारण माना गया था और पार्टी इस बार ऐसी स्थिति से बचना चाहती है।

चन्नी ने की थी इस्तीफे की पेशकश
शनिवार को भूपेश बघेल ने सांसद एवं प्रचार समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी तथा उनके समर्थक नेताओं से अलग बैठक की थी। बैठक के दौरान चन्नी ने कथित तौर पर प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए कहा कि यदि उनकी बात को महत्व नहीं दिया जाना है तो वह पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की सियासत और गर्म हो गई।
बैठक में शामिल नेताओं ने एक स्वर में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व पर आपत्ति जताई। नेताओं का कहना था कि उन्हें प्रदेश में ऐसा नेतृत्व स्वीकार नहीं है, जिसे वे "समझौतावादी" मानते हैं। हालांकि राजा वड़िंग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी नेता ने उनका नाम लेकर विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि वह समझौतावादी होते तो सभी नेताओं को साथ लेकर नहीं चल पाते।
मोहम्मद मुस्तफा ने वड़िंग के नेतृत्व पर उठाए सवाल
उधर, पूर्व मंत्री रजिया सुल्तान के पति मोहम्मद मुस्तफा ने भी कांग्रेस हाईकमान को एक और खुला पत्र भेजकर राजा वड़िंग के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के बजाय अपना पद बचाने में लगे हैं और हाईकमान से पंजाब नेतृत्व को लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
अब बघेल की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान क्या फैसला लेता है, इस पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।