{"_id":"6a3231348df7091b760c7693","slug":"punjab-group-c-d-female-employees-to-be-posted-near-their-homes-cm-bhagwant-mann-announcement-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: घरों के पास ही होगी ग्रुप सी-डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती, सीएम भगवंत मान के एलान से बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: घरों के पास ही होगी ग्रुप सी-डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती, सीएम भगवंत मान के एलान से बड़ी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि कई महिला कर्मचारियों ने उन्हें अपनी कठिनाइयां बताई थीं। उनकी तैनाती घरों से लगभग 200 किलोमीटर दूर की गई थी। इसके कारण वे सप्ताह में केवल दो दिन ही परिवार से मिल पाती थीं इसलिए सरकार ने यह नीति बनाने का निर्णय लिया है।
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में ग्रुप सी और डी श्रेणियों की महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके घरों के आसपास तैनाती की घोषणा की है। अब उन्हें अधिकतम 40 किलोमीटर के दायरे में ही रखा जाएगा।
इस फैसले से स्टाफ नर्सों, महिला पुलिस कर्मियों और अन्य पात्र कर्मचारियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को इस पहल के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मान ने बताया कि कई महिला कर्मचारियों ने उन्हें अपनी कठिनाइयां बताई थीं। उनकी तैनाती घरों से लगभग 200 किलोमीटर दूर की गई थी। इसके कारण वे सप्ताह में केवल दो दिन ही परिवार से मिल पाती थीं इसलिए सरकार ने यह नीति बनाने का निर्णय लिया है।