पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Heat awaiting monsoon temperature rose by 1.9 degrees in dayYellow alert rain today

मानसून के इंतजार में तप रहा पंजाब: एक दिन में 1.9 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, आज तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट

Sat, 27 Jun 2026 10:04 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 27 Jun 2026 10:04 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पूरे पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Punjab Heat awaiting monsoon temperature rose by 1.9 degrees in dayYellow alert rain today
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मौसम शुष्क रहने से गर्मी का असर बढ़ गया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर पहुंच गया। 41 डिग्री सेल्सियस के साथ पटियाला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पूरे पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। 28 और 29 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं एक और दो जुलाई के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। लुधियाना में 39 डिग्री, बठिंडा में 40.8 डिग्री, फाजिल्का में 38.5 डिग्री, पठानकोट में 37.8 डिग्री, फिरोजपुर में 37.1 डिग्री, होशियारपुर में 37.3 डिग्री और एसबीएस नगर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां पारा 30.7 डिग्री जबकि पठानकोट में सबसे कम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed