सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Himachal pradesh over Entry Tax CM Bhagwant Mann

एंट्री टैक्स पर बढ़ा टकराव: हिमाचल सरकार पर बरसे सीएम भगवंत मान, कहा-टैक्स लगाना हमें भी आता है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को यह बात याद रखनी चाहिए कि वैष्णो देवी, कुल्लू्, मनाली, मणिकर्ण साहिब इत्यादि क्षेत्रों में आने-जाने के लिए पंजाब की सीमा से होकर गुजरना पड़ता है।

Punjab Himachal pradesh over Entry Tax CM Bhagwant Mann
सीएम मान की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश द्वारा सूबे में प्रवेश के लिए बढ़ाए गए एंट्री ट्रैक्स पर पंजाब सरकार ने कड़ा एतराज जता दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बढ़ाई हुईं दरों को वापस ले अन्यथा टैक्स लगाना पंजाब को भी आता है।
Trending Videos


उधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोन किया था लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से भी बात हुई। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए रियायती पास बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल ने जो एंट्री टैक्स लगाया है वे उचित नहीं है। तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि अभी बताया जा रहा है कि इसकी दरें कम की गई हैं। ऐसा है तो ठीक है क्योंकि यदि सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते मगर हिमाचल सरकार को दोपहर को ही घर आ गई है।

मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को यह बात याद रखनी चाहिए कि वैष्णो देवी, कुल्लू्, मनाली, मणिकर्ण साहिब इत्यादि क्षेत्रों में आने-जाने के लिए पंजाब की सीमा से होकर गुजरना पड़ता है। सीएम ने कहा पंजाब सरकार कुछ दिन हिमाचल सरकार का रवैया देखेगी, उसके बाद टैक्स बढ़ाना पंजाब को भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed