सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Weather Yellow Alert for Rain in 18 Districts New Western Disturbance from April 2

Punjab Weather: 18 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट, दो अप्रैल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 31 Mar 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 3 अप्रैल से तीन दिन के लिए पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Punjab Weather Yellow Alert for Rain in 18 Districts New Western Disturbance from April 2
छाए बादल - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में मौसम के मिजाज लगातार बिगड़ रहे हैं। सोमवार को पंजाब में कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
Trending Videos


हालांकि फिलहाल गेहूं की फसलों को नुकसान की कोई सूचना नही हैं लेकिन किसान चिंतित हैं, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला व मोहाली में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब में 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 3 अप्रैल से तीन दिन के लिए पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 2 अप्रैल को पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन एक अप्रैल को होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब का पारा 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे अधिक 33 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, लुधियाना का 32.4 डिग्री, पटियाला का 32.6 डिग्री, पठानकोट का 30.7 डिग्री, बठिंडा का 30.3 डिग्री. होशियारपुर का 28.1 डिग्री, फाजिल्का का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर बना है। 

सबसे कम 15 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.2 डिग्री, लुधियाना का 17.8 डिग्री, पटियाला का 18.9 डिग्री, पठानकोट का 17.4 डिग्री, फरीदकोट का 19.6 डिग्री और रूपनगर का 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed