{"_id":"6a225611a7678e468c053ad4","slug":"punjabis-getting-heavier-dietary-habits-deteriorating-in-land-of-robust-young-men-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटे हो रहे पंजाबी: गबरूओं की धरती पर खराब हो रही खान-पान की आदतें, बदलता लाइफस्टाइल भी बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटे हो रहे पंजाबी: गबरूओं की धरती पर खराब हो रही खान-पान की आदतें, बदलता लाइफस्टाइल भी बड़ा कारण
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ईट राइट मूवमेंट शुरू किया है ताकि लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही केंद्र सरकार फिट इंडिया मूवमेंट के जरिये शारीरिक गतिविधियों और योग को बढ़ावा दे रही है।
पंजाबियों में बढ़ रहा मोटापा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। पंजाब में 44 फीसदी महिलाएं और 37 फीसदी पुरुष मोटापे का शिकार हैं।
सूबे में पहले से मोटे लोगों का प्रतिशत बढ़ा है। खराब खानपान और बदलती जीवनशैली इसके मुख्य कारण हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार सूबे में पहले से यह समस्या बढ़ गई है क्योंकि वर्ष 2019-21 की पिछली रिपोर्ट में 40.8 फीसदी महिलाएं और 32.3 फीसदी पुरुषों में मोटापे की समस्या सामने आई थी। गांवों के मुकाबले शहरों में समस्या अधिक है क्योंकि गांवों में जहां 42.8 महिलाएं मोटापे का शिकार हैं, वहीं शहरों में इनका प्रतिशत 47.7 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर पुरुषों की बात करें तो गांवों में 36.3 प्रतिशत पुरुष मोटापे का शिकार हैं, जबकि शहरों में 39.1 प्रतिशत पुरुषों में मोटापे की समस्या सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन मोटापे को बढ़ा रहा है।
Trending Videos
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ईट राइट मूवमेंट शुरू किया है ताकि लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही केंद्र सरकार फिट इंडिया मूवमेंट के जरिये शारीरिक गतिविधियों और योग को बढ़ावा दे रही है। जिन पुरुषों और महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 या उससे अधिक होता है उन्हें अधिक वजन या मोटा माना जाता है।
हरियाणा में 37% महिलाएं व 33.9 पुरुष मोटापे का शिकार
हरियाणा में भी मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 37.3 % महिलाएं और 33.9 % पुरुष मोटापे का शिकार है। कुछ साल में यह समस्या और बढ़ गई है क्योंकि वर्ष 2019-21 की स्टडी में 33.1 महिलाओं और 28.3 पुरुषों में यह समस्या सामने आई थी।