फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Special camp for SIR in Chandigarh starts today DC conducts surprise inspection of polling station

चंडीगढ़ में SIR के लिए आज से विशेष कैंप: डीसी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

Sat, 08 Aug 2026 03:15 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 08 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

प्रशासन की ओर से आयोजित इन विशेष कैंपों का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराना है। नागरिक 8 और 9 अगस्त को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं।

विज्ञापन
Special camp for SIR in Chandigarh starts today DC conducts surprise inspection of polling station
एसआईआर को लेकर डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव, आईएएस ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर कैंपों की व्यवस्थाओं और कामकाज का जायजा लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से बातचीत कर उन्हें निर्देश दिए कि वे मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले नागरिकों की सक्रियता से मदद करें और मतदाता सूची से संबंधित उनकी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन


मतदान केंद्र पर जांच सकेंगे अपना नाम
प्रशासन की ओर से आयोजित इन विशेष कैंपों का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराना है। नागरिक 8 और 9 अगस्त को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। इसके साथ ही पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन अथवा अन्य चुनावी सेवाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान निर्धारित घोषणा पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन किया जा सकता है।

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के लिए मौका
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने खासतौर पर उन युवाओं से अपील की है, जिनकी उम्र 1 जुलाई 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष हो चुकी है। ऐसे पात्र युवा विशेष कैंप में पहुंचकर फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अपना वोटर कार्ड बनवाने की अपील की।


डीसी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। नए मतदाताओं का मतदाता सूची में शा कीमिल होना उन्हें चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनाने के साथ लोकतंत्र को और मजबूत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed