सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sukhpal Khaira attacks AAP he said govt is targeting me murders are taking place daily in Punjab

'सरकार मुझे टारगेट कर रही': सुखपाल खैहरा का AAP पर हमला, बोले- पंजाब में रोज मर्डर हो रहे, डीसी पर लगाए आरोप

मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैहरा ने रविवार को जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। खैहरा ने कहा कि पंजाब में रोजाना मर्डर हो रहे हैं। नशा बढ़ रहा है। बावजूद सरकार इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उनके पीछे पड़ी है। 

Sukhpal Khaira attacks AAP he said govt is targeting me murders are taking place daily in Punjab
कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रविवार को सुखपाल खैहरा ने जालंधर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में रोजाना हत्याएं हो रही हैं, नशे के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार पूरे प्रदेश को छोड़कर सिर्फ उन्हें ही निशाना बना रही है।

Trending Videos


खैहरा ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के धरनों के दौरान मारपीट की गई और महिलाओं को ढाल बनाकर उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कपूरथला के डीसी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सरकार की ओर से उनके खिलाफ कुछ न कुछ निकालने के निर्देश दिए गए। वहीं, वीडीपीओ कुलविंदर रंधावा पर 2023 में कथित 60 लाख रुपये के गबन का आरोप दोहराया। खैहरा ने दावा किया कि उस समय विजिलेंस ने केस दर्ज किया था और उन्हें सस्पेंड भी किया गया, लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया।

खैहरा ने बताया कि उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि 2022 में गांव घुग वेड ढिलवा में नालियों और सीवरेज के लिए आए 20 लाख रुपये में से 19.70 लाख रुपये कथित तौर पर आरटीजीएस के जरिए एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए। शिकायत के बावजूद अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान पर भी खैहरा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना के चलते विधायक को अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खैहरा ने साफ कहा कि वे सरकार की कथित नीतियों और अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed