सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sunil Jakhar lashed out at AAP government Punjab facing dangers of AK-47 hand grenades

आप सरकार पर बरसे सुनील जाखड़: कहा-पहले एके-47 और अब हैंड ग्रेनेड के खतरों से जूझ रहा पंजाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

सुनील जाखड़ ने कहा कि अपरिपक्व आप सरकार के कारण राज्य में नार्को-आतंकवाद अब गैंगस्टर नार्को-आतंकवाद में बदल चुका है। गैंगस्टर युवकों को कथित चमक-दमक और ग्लैमरस जीवन के सपने दिखाकर अपने साथ जोड़ लेते हैं।

Sunil Jakhar lashed out at AAP government Punjab facing dangers of AK-47 hand grenades
पत्रकारों से बात करते सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर आप सरकार पर निशाना साधा है।

Trending Videos


प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अब राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख रहे हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व में भाजपा ही इसे सुधार सकती है। उनके अनुसार पहले पंजाब एके-47 के आतंक से जूझता रहा और अब हैंड ग्रेनेड राज्य के लिए नया सामान्य बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसे मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है जो फैसले लेने और उन्हें लागू करने का साहस रखता हो। तभी कानून-व्यवस्था पर काबू पाया जा सकता है, लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सकता है और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

जाखड़ ने कहा कि अपरिपक्व आप सरकार के कारण राज्य में नार्को-आतंकवाद अब गैंगस्टर नार्को-आतंकवाद में बदल चुका है। गैंगस्टर युवकों को कथित चमक-दमक और ग्लैमरस जीवन के सपने दिखाकर अपने साथ जोड़ लेते हैं। ये युवक आगे चलकर आतंकी संगठनों के लिए आसानी से इस्तेमाल होते हैं और राज्य में आतंक फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य का इंटेलिजेंस नेटवर्क पूरी तरह विफल हो गया है और पुलिस अब घटनाओं के बाद तथाकथित मुठभेड़ करके केवल दिखावटी कार्रवाई और जन आक्रोश को शांत करने तक सीमित रह गई है। उन्होंने दावा कि पिछले कुछ साल के भीतर पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमलों की लगभग 20 घटनाएं हो चुकी हैं। यह बढ़ते गैंगस्टरों, नशे और आतंकवाद के गठजोड़ का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed