{"_id":"6aa3e2253fab777aa20b0daf","slug":"tanker-containing-22-000-liters-of-suspected-desi-ghee-seized-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी का टैंकर जब्त, ग्रेटर नोएडा से आई थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी का टैंकर जब्त, ग्रेटर नोएडा से आई थी सप्लाई
Fri, 11 Sep 2026 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:42 PM IST
सार
फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि टैंकर में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
संदिग्ध देसी घी का टैंकर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरे टैंकर को अपने कब्जे में लिया है। यह टैंकर ग्रेटर नोएडा से कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित एक देसी घी की फैक्ट्री में सप्लाई के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने टैंकर से घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा से संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर कोटकपूरा आ रहा है। इस संबंध में जीएसटी विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद गुरुवार रात फूड कमिश्नर अमित जोशी के नेतृत्व में चंडीगढ़ से टीम कोटकपूरा पहुंची। टीम ने फरीदकोट के फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल के नेतृत्व वाली टीम के साथ मिलकर फरीदकोट रोड स्थित फैक्ट्री में पहुंचे टैंकर को कब्जे में लिया। टैंकर से घी के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि टैंकर में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल टैंकर विभाग के कब्जे में है।