Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Teachers protest in CM Mann village

पंजाब के शिक्षकों का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव में तनाव, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Mon, 16 Nov 2026 03:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के अपने ही गांव में सरकार को शिक्षकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कड़े सुरक्षा पहरे और बैरिकेडिंग को पार कर प्रदर्शनकारी शिक्षक सीएम के आवास तक पहुंच गए। घर के बाहर नारेबाजी और घेराव की कोशिश से हड़कंप मच गया। हालात संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
Teachers protest in CM Mann village
सीएम मान के गांव में शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे पंजाब के शिक्षकों ने सोमवार को पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। स्टेट नेता हरजिंदर सिंह, रमेश्वर राय और दविंदर सिंह के नेतृत्व में कड़े सुरक्षा प्रबंधों को धता बताते हुए प्रदर्शनकारी शिक्षक मुख्यमंत्री के पैतृक गांव सतौज स्थित उनके आवास के बिल्कुल सामने जा पहुंचे। आवास के बाहर जोरदार नारेबाजी और घेराव की कोशिश के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का विवरण
जानकारी के अनुसार, शिक्षक संगठनों के नेता और कार्यकर्ता अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतौज गांव और मुख्यमंत्री के आवास की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर मजबूत बैरिकेडिंग की थी। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नारेबाजी के बीच मची अफरा-तफरी
मुख्यमंत्री के घर के बाहर बड़ी संख्या में शिक्षकों के एकत्रित होने और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू करने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। अचानक बल प्रयोग से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षक नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई और सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है।

वादाखिलाफी का आरोप, संघर्ष तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारी शिक्षकों का आरोप है कि मौजूदा सरकार चुनाव से पहले उनकी सभी जायज मांगों को पूरा करने के बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि आज भी उन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने और पुलिस की लाठियां खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यूनियन नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed