फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   The Vice-Chancellor of O.P. Jindal Global University honored painter Dr. Rajan Maluja.

Punjab: ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने चित्रकार डॉक्टर राजन मलूजा को किया सम्मानित

Sun, 28 Jun 2026 11:19 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 11:19 AM IST
सार

डॉक्टर राजन मलूजा इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम  रामनाथ कोविंद जी सहित देश की कई अन्य शीर्ष व अति-विशिष्ट हस्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से सम्मानित हो चुके हैं।

विज्ञापन
The Vice-Chancellor of O.P. Jindal Global University honored painter Dr. Rajan Maluja.
चित्रकार डॉक्टर राजन मलूजा को किया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

देश और दुनिया की बेहद प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था 'ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी' (सोनीपत) के वाइस चांसलर प्रो. डॉ सी राज कुमार  द्वारा देश के विख्यात व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित चित्रकार डॉक्टर राजन मलूजा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉक्टर राजन मलूजा मूल रूप से श्री मुक्तसर साहिब की गौरवमयी मिट्टी से ताल्लुक रखते हैं और इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में स्थायी रूप से रह रहे हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टर राजन मलूजा वर्तमान में देश-विदेश में अपनी उत्कृष्ट व कालजयी चित्रकारी के माध्यम से कला जगत में अपनी एक अद्वितीय और विशिष्ट साख स्थापित कर चुके हैं। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सी. राज कुमार जी के विशेष व व्यक्तिगत निमंत्रण पर उन्हें गत दिवस ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 'वीआईपी भ्रमण' का सुअवसर मिला, जहां परिसर में उनका बेहद राजसी स्वागत हुआ और उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


अत्यंत गौरव की बात यह है कि डॉक्टर राजन मलूजा इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम  रामनाथ कोविंद जी सहित देश की कई अन्य शीर्ष व अति-विशिष्ट हस्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) श्री उदय उमेश ललित जी भी डॉक्टर राजन मलूजा की अलौकिक कला से मंत्रमुग्ध होकर सार्वजनिक मंचों से उनकी भूरि-भूरि सराहना कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डॉक्टर मलूजा के वर्षों से देश के सबसे प्रतिष्ठित और नामी औद्योगिक घराने 'जिंदल परिवार' से भी बेहद आत्मीय, गहरे व पारिवारिक ताल्लुकात हैं।
 इस ऐतिहासिक मुलाकात के दौरान वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सी राज कुमार जी ने डॉक्टर राजन मलूजा के इस अद्भुत, प्रेरक कलात्मक सफर और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे महानुभावों से मिले राष्ट्रीय सम्मानों की सर्वोच्च शब्दों में सराहना की। 


विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टर राजन मलूजा के इस विलक्षण हुनर और उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारी साख को सलाम करते हुए उन्हें विशेष सम्मानसूचक मफ़लर (राजसी स्कार्फ़) पहनाकर और यूनिवर्सिटी का अत्यंत प्रतिष्ठित मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) भेंट कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान यूनिवर्सिटी के आगामी बड़े आर्ट प्रोजेक्ट्स को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच बेहद सकारात्मक, दूरगामी व कूटनीतिक चर्चा हुई, जिन्हें अब बहुत जल्द 'फास्ट ट्रैक मोड' पर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed