{"_id":"6a7e86ff00086b0a890cd8f8","slug":"thieves-targeted-a-booth-in-chandigarh-s-sector-27-d-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चोरों ने तोड़ा बूथ का ताला, 30 हजार रुपये के साथ ले गए आधार कार्ड; चार अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चोरों ने तोड़ा बूथ का ताला, 30 हजार रुपये के साथ ले गए आधार कार्ड; चार अज्ञात पर केस दर्ज
Fri, 14 Aug 2026 08:40 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:40 AM IST
सार
सेक्टर-18/सी निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर एफआईआर नंबर 103 दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका सेक्टर-27/डी में बूथ नंबर-5 है। 9 अगस्त की रात वह बूथ बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-27/डी में एक बूथ को चोरों ने निशाना बनाया। चोर 30 हजार रुपये नकद और आधार कार्ड चोरी कर ले गए। वारदात 9-10 अगस्त की रात की बताई जा रही है। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-18/सी निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर एफआईआर नंबर 103 दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका सेक्टर-27/डी में बूथ नंबर-5 है। 9 अगस्त की रात वह बूथ बंद करके घर चला गया था। अगले दिन बूथ पर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और जांच करने पर पता चला कि वहां रखे करीब 30 हजार रुपये नकद और आधार कार्ड गायब थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305, 331(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।