सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two brothers died of heart attack in Ferozepur

Punjab: दो सगे भाइयों की मौत, दोनों का आया हार्ट अटैक, रजवंत और भगवंत की मौत से गांव में मची चीख-पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के फिरोजपुर में दो सगे भाइयों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रजवंत सिंह संधू और भगवंत सिंह संधू के तौर पर हुई है। 

Two brothers died of heart attack in Ferozepur
रजवंत सिंह और भगवंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजपुर के गांव कुलगढ़ी में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब दो सगे भाइयों की एक ही दिन में मौत हो गई। कुछ घंटों के भीतर सगे भाइयों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजन बड़े भाई का अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि छोटे भाई को भी अटैक आ गया और उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद माहौल ही बदल गया। चीख-पुकार की आवाजें पूरे गांव में गूंजने लगी। मृतकों की पहचान रजवंत सिंह संधू और भगवंत सिंह संधू के तौर पर हुई है। 

Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब बड़े भाई रजवंत सिंह संधू (71) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजन दोपहर को गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर घर लौटे थे। रजवंत का छोटा भाई भगवंत सिंह संधू (69) संस्कार से लौट कर अपने बड़े भाई के कमरे में उसी के बिस्तर पर लेट गया। दोपहर तीन बजे के करीब उसे भी दिल का दौरा पड़ गया और मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में भगदड़ मच गई। एक ही दिन में घर में दो मौतें हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों में बहुत ज्यादा प्यार था। दोनों ही इक्ट्ठे लोगों के दुःख सुख में शामिल होते थे। यही कारण है कि भगवंत अपने बड़े भाई की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed