{"_id":"6a58dd943547681b5a06d629","slug":"young-boy-murdered-in-garhshankar-punjab-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: युवक को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो में किया अगवा, 2 घंटे बाद रोड पर फेंका; अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: युवक को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो में किया अगवा, 2 घंटे बाद रोड पर फेंका; अस्पताल में तोड़ा दम
सार
पंजाब में युवक की अगवा कर हत्या का मामला सामने आया है। युवक को आरोपी स्कॉर्पियो में डाल कर ले गए और करीब दो घंटे बाद रोड पर अधमरी हालत में फेंक दिया।
विज्ञापन
मंजीत सिंह, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़शंकर के बीत इलाके में गांव भवानीपुर के 27 साल के युवक को दिनदहाड़े अगवा कर आरोपी गाड़ी में डाल कर ले गए। दो घंटे बाद युवक गढ़शंकर बीनेवाल रोड पर गंभीर हालत में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्कार्पियो सवारों ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक गांव भवानीपुर का मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी पुत्र दिलबाग सिंह अपने दोस्त सूरज निवासी अचलपुर के साथ बाइक पर गांव झोनोवल के पास पेट्रोल पंप पर आ रहा था। इस दौरान स्कार्पियो सवारों ने उन्हें टक्कर मारी नीचे गिरने पर मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी से मारपीट की और उसे उठाकर गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
दो घंटे बाद युवक को सड़क पर फेंका
करीब दो घंटे बाद युवक को आरोपी बीनेवाल सड़क पर फेंक गए। लोगों युवक को उठाने का प्रयास किया लेकिन वह बेहोशी की हालत में था। अस्पताल पहुंचने पर युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की टांगों पर गोली के निशान हैं और सिर पर नुकीले हथियार के निशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन
केस दर्ज
एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया तेजधार हथियारों से मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी को मारा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।