सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   young man died after being electrocuted by high-tension wire in Moga

मोगा में हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक: करंट से मौत, घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मोगा में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। मनप्रीत सिंह गांव बूटर निवासी सरनाम सिंह के नए बन रहे मकान में पाइप फिटिंग का काम कर रहा था।

young man died after being electrocuted by high-tension wire in Moga
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मोगा के गांव बूटर में बिजली का काम करते समय 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रानियां निवासी मनप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह गांव बूटर निवासी सरनाम सिंह के नए बन रहे मकान में पाइप फिटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान जब वह छत पर कटर चला रहा था, तभी मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली की तार से उसका सिर छू गया। करंट लगने से मनप्रीत सिंह छत से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद साथियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे को लेकर मकान मालिक सरनाम सिंह ने बताया कि उनके घर के ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है और एक खंभा काफी नीचे होने के कारण उन्हें पहले से ही हादसे का डर था। करीब दो महीने पहले बधनी कलां बिजली विभाग को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। सरनाम सिंह ने यह भी बताया कि सुबह जब मनप्रीत सिंह काम करने आया था, तो उसे छत पर मौजूद हाईटेंशन तारों को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश काम के दौरान गलती हो गई और यह हादसा हो गया।

मनप्रीत सिंह के पिता इंगेज सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे मनप्रीत सिंह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन यह नहीं पता था कि वह कहां काम करने गया है। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से केवल मनप्रीत सिंह ही कमाने वाला था। दुर्भाग्यवश आज यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed