{"_id":"69f2c414746cd41f9703f8fe","slug":"first-phase-of-census-begins-in-punjab-today-self-enumeration-until-may-14-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज से जनगणना का पहला चरण: 14 मई तक होगी स्व-गणना, 15 से 30 जून तक घर-घर पहुंचेंगे गणनाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज से जनगणना का पहला चरण: 14 मई तक होगी स्व-गणना, 15 से 30 जून तक घर-घर पहुंचेंगे गणनाकर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच पहले चरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग ने स्व-गणना की प्रक्रिया को मई में लागू किया है और डोर टू डोर सर्वे 15 मई से शुरू करने का फैसला लिया है।
जनगणना
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत आज से हो रही है। इस चरण में 14 मई तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी जिसमें लोग मोबाइल एप या वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे।
जिन लोगों के पास मोबाइल या इंटरनेट सुविधा नहीं है उनकी मदद के लिए फील्ड कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान घरों की सूची तैयार की जाएगी जबकि 15 मई से 30 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।
इस प्रक्रिया में लोगों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें घर में गाड़ियों की संख्या, लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता, इंटरनेट सुविधा और पीने के पानी का मुख्य स्रोत जैसी जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा घर की बुनियादी सुविधाओं और स्थिति से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।
पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग पहले ही नगरपालिका और वार्ड सीमाओं का रिकॉर्ड तैयार कर चुका है। अमृतसर, जालंधर और मलेरकोटला में प्री-टेस्ट भी किया गया था जिससे प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों को पहले ही समझ लिया गया।
Trending Videos