सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four Years of Punjab Aap Government Completed CM Bhagwant mann Enumerates Achievements

आप सरकार के चार साल पूरे: सीएम ने गिनवाई उपलब्धियां, मान बोले-इस बार पंजाब होस्ट करेगा हॉकी एशिया कप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 16 Mar 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि पंजाब गांवों में खेल के मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है। 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं और 6,000 अन्य मैदानों पर काम जल्द ही शुरू होगा।

Four Years of Punjab Aap Government Completed CM Bhagwant mann Enumerates Achievements
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनवाईं।
Trending Videos


चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि पंजाब गांवों में खेल के मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है। 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं और 6,000 अन्य मैदानों पर काम जल्द ही शुरू होगा। युवाओं में फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए गांवों में 6,000 इनडोर जिम बनाए जा रहे हैं। ओलंपिक पदक जीतने वाले पंजाबी हॉकी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दिए जा रहे हैं। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेताओं को 4.91 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सीएम ने कहा कि इस बार का हॉकी एशिया कप पंजाब होस्ट करेगा। जालंधर और मोहाली में एशिया कप के मैच होंगे।

मान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत एक हजार रुपये की सहायता देने का वादा सरकार ने पूरा किया। भाजपा ने हर घर 15 लाख और रोजगार का वादा किया था जिन्हें बाद में जुमला कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई। एक पटवारी भर्ती परीक्षा पर संदेह के बाद सरकार ने दोबारा परीक्षा करवाई। दोबारा परीक्षा में वही उम्मीदवार सफल हुए जिन्होंने मेहनत से पढ़ाई की थी। पंजाब के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों में अब तक 7 करोड़ 40 लाख से अधिक सैनिटरी पैड महिलाओं को मुफ्त दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed