फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Harbhajan Singh met Home Minister Amit Shah

Punjab: हरभजन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

Sat, 30 May 2026 10:46 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 10:46 PM IST
सार

हरभजन सिंह ने बैठक में गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जनहित तथा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Harbhajan Singh met Home Minister Amit Shah
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने गृह मंत्री से की मुलाकात - फोटो : X

विस्तार

राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था के बारे में उन्हें अवगत करवाया। 
विज्ञापन


हरभजन सिंह ने बैठक में गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जनहित तथा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने पंजाब के हितों की रक्षा और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की अपली की।
विज्ञापन


हरभजन सिंह हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ ये पहली बैठक हुई। बता दें कि राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की आप ने Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। यह कदम हरभजन सिंह के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के ठीक बाद लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed