फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sukhbir Badal first statement after attack Akali Dal ready for any sacrifice

हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान: न मैं कभी डरा, न कभी डरूंगा; अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार

Fri, 14 Aug 2026 01:46 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 14 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास हुए हमले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Sukhbir Badal first statement after attack Akali Dal ready for any sacrifice
सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांदेड साहिब में हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान आया है। सुखबीर बादल ने कहा कि न मैं कभी डरा हूं और न डरूंगा। अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार है। सुखबीर ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। देश की अमन शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मकसद सफल नहीं होने दिया जाएगा। दोनों बार मुझे पर गुरु घर में हमला हुआ है।
विज्ञापन


नांदेड़ से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि हमारे लिए पंजाब का भाईचारा सबसे अहम है। 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास हमला हुआ था। एक व्यक्ति ने उन पर कृपाण से हमला किया। सुखबीर के हाथ में चोट लगी जबकि बचाने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ था। 

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया था कि हमलावर ने बेहद करीब से वार किया और उसका निशाना सुखबीर बादल का दिल था, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से वह बाल-बाल बच गए। खंजर उनकी बाजू से होकर निकल गया, जिससे हड्डी में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें करीब 150 टांके लगाए गए।

दो साल में दूसरा हमला

करीब दो साल में सुखबीर पर यह दूसरा बड़ा हमला है। दिसंबर 2024 में श्री हरमंदिर साहिब के बाहर धार्मिक सजा के तहत सेवादार की भूमिका निभा रहे सुखबीर पर गोली चलाने की कोशिश हुई थी। पुलिसकर्मी की तत्परता से उनकी जान बची थी। 

सुखबीर सिंह बादल को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसके बावजूद दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और अब महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में उन तक हमलावर के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

एनआईए जांच की मांग

बिक्रम मजीठिया ने सुखबीर बादल पर दरबार साहिब में 2024 और नांदेड़ में 2025 के हमलों की एनआईए से फास्ट-ट्रैक जांच करवाने की मांग की है। 

पीएम मोदी ने किया था फोन 

हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन कर सुखबीर बादल का हालचाल जाना। सुखबीर की पत्नी और सांसद हरसिमरत काैर बादल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। छह दिन पहले ही सुखबीर बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed