{"_id":"6aa151ad5b0c6d623c0a402f","slug":"accused-arrested-for-attempted-robbery-at-gurdwara-sahib-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111567-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में लूट की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में लूट की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 06:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में लूट के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान एक एएसआई पर हमला किया। लूट के प्रयास की घटना एक सितंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अजीत नगर में हुई थी।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर की रात करीब 1:45 बजे दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। उन्होंने मुख्य गेट पर मौजूद मेजर सिंह पर दातर से हमला कर लूट का प्रयास किया। शिकायत के बाद थाना डिवीजन नंबर-4 में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी संजीव बावा ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मानव उर्फ लोहा की पहचान की। 7 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान मानव उर्फ लोहा ने एएसआई संजीव बावा पर हमला किया जिससे उनके हाथ पर चोटें आईं। आरोपी भागने की कोशिश में गिरा और चोटिल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। सरकारी कर्मचारी पर हमले और ड्यूटी में बाधा डालने का एक अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। मानव उर्फ लोहा से अन्य लूट की वारदात और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट और धमकी शामिल हैं।