{"_id":"6a193e14a11ee608b204fa3d","slug":"jalandhar-child-kidnapping-thwarted-by-mother-bravery-accused-knocked-down-with-slap-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: मां की बहादुरी से टली बच्ची की किडनैपिंग, थप्पड़ मारकर आरोपी को गिराया; लोगों ने बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: मां की बहादुरी से टली बच्ची की किडनैपिंग, थप्पड़ मारकर आरोपी को गिराया; लोगों ने बांधकर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 29 May 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला का आरोप है कि 100 और 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद पुलिस करीब सवा घंटे बाद पहुंची। इतना ही नहीं, आरोपी लोगों के सामने धमकी देता रहा कि वह जल्द ही बाहर आ जाएगा।
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में एक मां की सतर्कता और बहादुरी ने उसकी मासूम बच्ची को किडनैप होने से बचा लिया। नशे में धुत्त एक मजदूर ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन मां ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया।
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के हाथ-पैर बांधकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना लांबड़ा थाना क्षेत्र के नाला पुल इलाके की है। पीड़ित महिला अपनी बच्ची को दवाई दिलाने के लिए सिविल अस्पताल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। जैसे ही महिला ऑटो में बैठने लगी, आरोपी ने पीछे से बच्ची के मुंह पर कपड़ा डाल दिया ताकि वह शोर न मचा सके। पकड़े जाने पर आरोपी खुद को बचाने के लिए कहने लगा कि वह बच्ची को टॉफी देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी हरकत समझ ली।
हंगामा बढ़ने पर आरोपी भागने की कोशिश करता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। महिला का आरोप है कि 100 और 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद पुलिस करीब सवा घंटे बाद पहुंची। इतना ही नहीं, आरोपी लोगों के सामने धमकी देता रहा कि वह जल्द ही बाहर आ जाएगा। महिला ने यह भी कहा कि पुलिस आरोपी को साथ ले गई, लेकिन उनका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।