{"_id":"6a2fac820556028d1b0becf1","slug":"a-lover-who-went-to-meet-his-girlfriend-was-caught-and-the-panchas-got-him-married-saran-news-c-1-1-noi1450-4396240-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, रातों-रात पंचायत ने करा दी शादी; सामने आया अनोखा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, रातों-रात पंचायत ने करा दी शादी; सामने आया अनोखा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महाना गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों बालिगों की सहमति से रात में ही शादी करा दी गई। विवाह के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।
युवक-युवती की शादी हुई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महाना गांव में प्रेम-प्रसंग का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद मामला गांव के गणमान्य लोगों और पंचों के पास पहुंचा, जहां दोनों की सहमति से रात में ही शादी करा दी गई। इस अनोखे विवाह की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था
जानकारी के अनुसार, मछगरा गांव निवासी महंथ प्रसाद का पुत्र निरंजन कुमार रविवार रात महाना गांव स्थित अपनी प्रेमिका पुष्पा कुमारी से मिलने पहुंचा था। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।
गांव में जुटी भीड़
घटना की सूचना फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए पंचायत के सरपंच प्रभुनाथ राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि ममेन्द्र यादव, पैक्स अध्यक्ष राजू राय समेत कई ग्रामीण और गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की गई और युवक-युवती की राय ली गई।
विज्ञापन
रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह
बातचीत के दौरान निरंजन कुमार और पुष्पा कुमारी ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। दोनों के बालिग होने और आपसी सहमति मिलने के बाद गांव में ही सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका विवाह संपन्न कराया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति बन गई और मामला पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। विवाह के बाद नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
ये भी पढ़ें- Bihar News: जिस घर को संभालने की थी जिम्मेदारी, वहीं फंदे से झूल गई युवती; सदमे में परिवार
दोनों युवक-युवती हैं बालिग
सरपंच प्रभुनाथ राय ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं तथा विवाह के लिए तैयार थे। ऐसे में सामाजिक सहमति और पंचायत की मौजूदगी में शादी कराई गई ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।
फिलहाल, दोनों परिवारों में सुलह हो चुकी है और नवविवाहित जोड़ा अपने नए जीवन की शुरुआत को लेकर खुश नजर आ रहा है।