{"_id":"69d32e5cefccd20f5b09767a","slug":"thieves-in-jalandhar-broke-into-locked-bungalow-cooked-chicken-fled-with-goods-worth-thousands-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में गजब चोरी: बंद कोठी में घुसे, चिकन बनाया साथ में चाय पी; दो सिलिंडर के साथ हजारों का सामान ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में गजब चोरी: बंद कोठी में घुसे, चिकन बनाया साथ में चाय पी; दो सिलिंडर के साथ हजारों का सामान ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार
चोरों ने घर के ताले तोड़ 10 हजार रुपये, दो गैस सिलेंडर, बाथरूम के नल और बिजली का सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होते देखा गया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार डेढ़ महीने से चंडीगढ़ के पास खरड़ में रह रहा था।
police crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तारा सिंह एवेन्यू स्थित एक बंद कोठी में चोर घुसे और दो दिन रहे। चोरों ने घर पर चिकन बनाकर खाया और चाय बनाकर पी। साथ ही बर्तन भी धोकर रख दिए। चिकन खाने के बाद उसके लिफाफे व सिंक में चायपत्ती छोड़ गए। साथ ही हजारों का सामान भी ले गए।
चोरों ने घर के ताले तोड़ 10 हजार रुपये, 2 गैस सिलेंडर, बाथरूम के नल और बिजली का सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होते देखा गया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार डेढ़ महीने से चंडीगढ़ के पास खरड़ में रह रहा था। पड़ोसी से सूचना मिलने के बाद परिवार चार अप्रैल को जालंधर लौटा तो इस वारदात का पता चला।
परिवार का कहना था कि चोरों ने घर का कोना-कोना खंगालते हुए अलमारियों के ताले तोड़ दिए। सामान चुराने व नल खोलने के लिए चोर हथौड़े व पेचकस लेकर आए थे। हालांकि यह सामान वारदात के बाद वह घर में ही छोड़ गए।
पीड़ित परिवार के पड़ोसियों ने कहा कि चोर उनके घर में भी घुसे थे। इस दौरान एक संदिग्ध को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया था। इस चोरी की खबर पीड़ित परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
Trending Videos