{"_id":"69d3b33895f3e4a9ce00b07e","slug":"woman-dies-case-of-dowry-death-registered-against-six-people-including-husband-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169924-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की मौत, पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की मौत, पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हुमैरा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हद्दफ मक्कू बजरिया निवासी साजिद की 32 वर्षीय हुमैरा की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पुलिस ने भाई मुख्तार अहमद की तहरीर पर उसके बहनोई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखीमपुर खीरी के कस्बा मैगलगंज निवासी मुख्तार अहमद ने रविवार देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बहन हुमैरा की शादी 2015 में साजिद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहनोई व उसके घरवाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर बहन को परेशान करते थे।
आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। बहन को घर से निकाल देते थे। रविवार दोपहर सूचना मिली कि उनकी बहन के साथ मारपीट की जा रही है। जब लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उनकी बहन को बहनोई व उसके घरवालों ने मारकर लटका दिया है।
इसके बाद बहन की ससुराल आए। देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। घर पर कोई नहीं था। सभी ने अपने फोन बंद कर लिए थे। उन्होंने बताया कि बहन के तीन बच्चे हैं। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos