{"_id":"69d564abef34c7c49f051fcb","slug":"traffic-lights-out-people-grapple-with-jams-all-day-long-at-intersections-and-major-roads-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170005-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैफिक लाइटें बंद... चौराहाें और प्रमुख \nमार्गों पर दिनभर जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैफिक लाइटें बंद... चौराहाें और प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
कवि तिराहे पर आईटीएमएस से गायब कैमरे। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी में व्यवस्थित यातायात और नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से लगाए गए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की लाइटें 11 जगहों पर ठप पड़ी हैं। 41.07 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में मात्र खिरनीबाग चौराहा और हथौड़ा चौराहा पर लाइटें काम कर रही हैं। ऐसे में शहर में लोग जाम से परेशान हैं।
साल 2022 में ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई गईं थीं। हथौड़ा चौराहा पर पर्याप्त जगह होने के कारण यहां पर शुरुआत से ट्रैफिक लाइटें प्रभावी रहीं। सुदामा चौराहा, कवि तिराहा और राजघाट चौकी के पास भी लाइटों ने काम किया। शेष चौराहों पर लाइटें लगीं लेकिन बाद में ठप हो गईं। वर्तमान में मात्र सुदामा चौराहा व हथौड़ा चौराहा पर ही आईटीएमएस चालू हैं।
नगर निगम के पास ही कवि तिराहा पर लगा आईटीएमएस काफी समय से बंद है। यहां पर सड़क की खोदाई के कारण तार कट गए हैं। एक साइड के कैमरे तक गायब हो गए हैं। अंटा चौराहा पर ट्रैफिक लाइटें ठप होने से लोगों को रोजाना ही जाम से जूझना पड़ता है। स्कूलों की छुट्टी होने पर ज्यादा परेशानी होती है।
लाल इमली चौराहा पर भी ट्रैफिक लाइटें लगी हैं। जो अब कबाड़ होने लगी हैं। इसके चलते चौराहा पर हर 15 मिनट में लोग जाम से जूझते हैं। घंटाघर का मार्ग भी संकरा होने के कारण लाइटें शुरू नहीं होने से अंजान चौकी के पास जाम लगता है।
--
यहां पर लगे हैं आईटीएमएस
खिरनीबाग, सुभाष चौक (हथौड़ा चौराहा), राजघाट पुलिस चौकी, लाल इमली, महिला थाना, अंटा, केरूगंज, पुत्तूलाल चौराहा, कवि तिराहा, हरदोई मोड़, बरेली मोड़, मेजबान होटल के पास तथा घंटाघर।
--
बहानेबाजी से प्रोजेक्ट नही चढ़ सका परवान
41.07 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बहानेबाजी के फेर में फंस गया है। सड़कों की खोदाई के कारण कई जगहों पर तार कट गए हैं। कार्यदायी संस्था ने नगर निगम से सही कराने के लिए पत्राचार भी किया, लेकिन संज्ञान नहीं लेने से खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
-- पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था, जाम से जूझ रहा शहर
आईटीएमएस लगे होने व यातायात पुलिस का 116 लोगों का स्टाफ होने के बावजूद नगर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। नगर में जाम की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। रेलवे स्टेशन पर संकरे मार्ग पर वाहनों को खड़ा कर दिए जाने की वजह से दिन में कई बार जाम लगता है। रात में होटलों के बाहर अधिक भीड़ होने से सड़क जाम हो जाती है। चौकी नजदीक होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। अशफाक नगर चौकी से रोडवेज बस अड्डा तक सड़क का किनारा डग्गामार वाहन कब्जाए रहते हैं, जिस वजह से जाम के चलते निकलना दूभर हो जाता है। कच्चा कटरा के आगे सबसे ज्यादा जाम की समस्या रहती है। फिर भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।
-- एक नजर में
-500 से 600 तक रोज होते हैं आईटीएमएस से चालान
- 01 यातायात निरीक्षक
- 12 टीएसआई
- 14 महिला हेड कांस्टेबल
- 32 पुरुष हेड कांस्टेबल
- 57 पुरुष सिपाही
- 06 थानों में भी यातायात कर्मी तैनात
-- आईटीएमएस मात्र दो स्थानों पर संचालित हैं। शेष स्थानों पर संचालन के लिए नगर निगम से कहा है। जाम नहीं लगने देने के लिए यातायात कर्मी चिह्नित प्वाइंटाें पर तैनात किए गए हैं।
-संजय कुमार, सीओ यातायात
-- आईटीएमएस की निगरानी की जा रही है। जहां पर ट्रैफिक लाइटें संचालित नहीं हो रहीं हैं, वहां कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
-एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
Trending Videos
साल 2022 में ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई गईं थीं। हथौड़ा चौराहा पर पर्याप्त जगह होने के कारण यहां पर शुरुआत से ट्रैफिक लाइटें प्रभावी रहीं। सुदामा चौराहा, कवि तिराहा और राजघाट चौकी के पास भी लाइटों ने काम किया। शेष चौराहों पर लाइटें लगीं लेकिन बाद में ठप हो गईं। वर्तमान में मात्र सुदामा चौराहा व हथौड़ा चौराहा पर ही आईटीएमएस चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पास ही कवि तिराहा पर लगा आईटीएमएस काफी समय से बंद है। यहां पर सड़क की खोदाई के कारण तार कट गए हैं। एक साइड के कैमरे तक गायब हो गए हैं। अंटा चौराहा पर ट्रैफिक लाइटें ठप होने से लोगों को रोजाना ही जाम से जूझना पड़ता है। स्कूलों की छुट्टी होने पर ज्यादा परेशानी होती है।
लाल इमली चौराहा पर भी ट्रैफिक लाइटें लगी हैं। जो अब कबाड़ होने लगी हैं। इसके चलते चौराहा पर हर 15 मिनट में लोग जाम से जूझते हैं। घंटाघर का मार्ग भी संकरा होने के कारण लाइटें शुरू नहीं होने से अंजान चौकी के पास जाम लगता है।
यहां पर लगे हैं आईटीएमएस
खिरनीबाग, सुभाष चौक (हथौड़ा चौराहा), राजघाट पुलिस चौकी, लाल इमली, महिला थाना, अंटा, केरूगंज, पुत्तूलाल चौराहा, कवि तिराहा, हरदोई मोड़, बरेली मोड़, मेजबान होटल के पास तथा घंटाघर।
बहानेबाजी से प्रोजेक्ट नही चढ़ सका परवान
41.07 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बहानेबाजी के फेर में फंस गया है। सड़कों की खोदाई के कारण कई जगहों पर तार कट गए हैं। कार्यदायी संस्था ने नगर निगम से सही कराने के लिए पत्राचार भी किया, लेकिन संज्ञान नहीं लेने से खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
आईटीएमएस लगे होने व यातायात पुलिस का 116 लोगों का स्टाफ होने के बावजूद नगर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। नगर में जाम की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। रेलवे स्टेशन पर संकरे मार्ग पर वाहनों को खड़ा कर दिए जाने की वजह से दिन में कई बार जाम लगता है। रात में होटलों के बाहर अधिक भीड़ होने से सड़क जाम हो जाती है। चौकी नजदीक होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है। अशफाक नगर चौकी से रोडवेज बस अड्डा तक सड़क का किनारा डग्गामार वाहन कब्जाए रहते हैं, जिस वजह से जाम के चलते निकलना दूभर हो जाता है। कच्चा कटरा के आगे सबसे ज्यादा जाम की समस्या रहती है। फिर भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।
-500 से 600 तक रोज होते हैं आईटीएमएस से चालान
- 01 यातायात निरीक्षक
- 12 टीएसआई
- 14 महिला हेड कांस्टेबल
- 32 पुरुष हेड कांस्टेबल
- 57 पुरुष सिपाही
- 06 थानों में भी यातायात कर्मी तैनात
-संजय कुमार, सीओ यातायात
-एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त

कवि तिराहे पर आईटीएमएस से गायब कैमरे। संवाद- फोटो : 1