{"_id":"69d565bd9b997e437304d00f","slug":"the-establishment-of-an-agro-chemicals-plant-will-open-up-employment-opportunities-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170028-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एग्रो केमिकल्स प्लांट की स्थापना होने से खुलेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एग्रो केमिकल्स प्लांट की स्थापना होने से खुलेंगे रोजगार के अवसर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्टरी लगने के बाद जिले के हिस्से में एक और उपलब्धि आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जिले में 589.98 करोड़ की लागत से एग्रो केमिकल्स प्लांट स्थापित करने की सहमति मिली है। इससे कृषि उत्पादन में प्रयोग होने वाली खाद अथवा कीटनाशक का निर्माण होगा। प्रोजेक्ट के लगने से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पिछले कुछ वर्षों में जिले में औद्योगिक क्षेत्र में नित्य नई उपलब्धि हासिल हुई है। कई छोटे के साथ ही बड़े उद्योग भी स्थापित किए गए हैं। मीरानपुर कटरा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी भी बनकर तैयार हो गई है और जल्द ही उत्पादन भी शुरू होने वाला है। इस बीच जिले के लिए एक और खुशखबरी आई है। ओएफबी टैंक प्राइवेट लिमिटेड को शाहजहांपुर में 589.98 करोड़ रुपये की लागत से एग्रो केमिकल्स प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इससे जिले में विकास के रास्ते खुलेंगे और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। लखनऊ स्तर से शुरू हुई कार्रवाई को लेकर जल्द ही जमीनी स्तर पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उद्योग स्थापित करने के लिए सबसे पहले जमीन की तलाश करना चुनौती है।
उद्योग केंद्र के सहायक विकास प्रबंधक अरुण पांडेय ने बताया कि प्लांट को स्थापित करने के लिए अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Trending Videos