{"_id":"6aa7ad4bf734accecd0975ab","slug":"fire-breaks-out-in-punjab-roadways-bus-in-jalandhar-bhogpur-bus-stand-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस में लगी आग: भोगपुर बस अड्डे पर हादसा, सभी 27 यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस में लगी आग: भोगपुर बस अड्डे पर हादसा, सभी 27 यात्री सुरक्षित
Mon, 14 Sep 2026 01:46 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:46 PM IST
सार
जालंधर से दसूहा जा रही पंजाब रोडवेज की बस सुबह भोगपुर के नए बस अड्डे पर पहुंची जहां उसमें अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
बस में लगी आग बुझाते लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर से दसूहा जा रही पंजाब रोडवेज की बस (पीबी08-सीबी-9628) में आज सुबह भोगपुर के नए बस अड्डे पर अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 27 यात्री सवार थे।
बस के नए बस अड्डे पर पहुंचकर रुकते ही कुछ लोगों ने उसके नीचे से धुआं निकलता देखा और तुरंत इसकी सूचना ड्राइवर व कंडक्टर को दी। सूचना मिलते ही ड्राइवर-कंडक्टर ने बिना देरी किए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे नगर काउंसिल के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है। बस जालंधर से दसूहा की ओर जा रही थी, लेकिन रास्ते में भोगपुर पहुंचने पर यह घटना हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।