सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gunfire erupts again in Jalandhar: Firing outside a popular IVF centre

जालंधर में फिर चलीं गोलियां: मशहूर आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी वारदात; दहशत का माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार रात करीब 10 बजे शहर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर स्थित एक प्रसिद्ध आईवीएफ सेंटर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।

Gunfire erupts again in Jalandhar: Firing outside a popular IVF centre
लोडेड राइफल से अचानक चली थी गोली
विज्ञापन

विस्तार

महानगर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार रात करीब 10 बजे शहर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर स्थित एक प्रसिद्ध आईवीएफ सेंटर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट पहने युवक बाइक पर आया और 2-3 गोलियां चलाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग हुई, वहीं अस्पताल संचालक डॉक्टर का निवास भी है। हालांकि पुलिस के अनुसार डॉक्टर को इससे पहले किसी तरह की फिरौती कॉल या धमकी भरा संदेश नहीं मिला था।

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अकेला था और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे 24 घंटे पहले संतोकपुरा इलाके में भी एक डॉक्टर के घर के बाहर करीब 10 गोलियां चलाई गई थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच कड़ी की भी जांच की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed