सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar youth missing in France while trying to go to England

Indian Missing: जालंधर का युवक फ्रांस में लापता, इंग्लैंड जाने की चाह... चुना खतरनाक रास्ता, बच गए चार पंजाबी

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Oct 2025 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब का युवक फ्रांस में लापता हो गया है। युवक इंग्लैंड जा रहा था। जालंधर जिले के गांव भटनूरा लुबाना का 29 वर्षीय युवक अरविंदर सिंह के लापता होने की खबर से परिवार वाले सदमे में हैं। 

Jalandhar youth missing in France while trying to go to England
जालंधर का अरविंदर सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के युवाओं में विदेश जाकर डॉलर कमाने का जुनून इस कदर है कि वह अपनी जान तक जोखिम में डाल लेते हैं। विदेश जाने के लिए युवा खतरनाक रास्ता चुन लेते हैं जो उनकी जिंदगी पर भारी पड़ता है। यहां तक कि कई जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। ऐसी ही घटना जालंधर के एक युवक के साथ हुई है। जालंधर जिले के गांव भटनूरा लुबाना का 29 वर्षीय युवक अरविंदर सिंह इंग्लैंड (यूके) जाने की कोशिश के दौरान फ्रांस में लापता हो गया है। वह 1 अक्तूबर को करीब 80 लोगों के उस ग्रुप के साथ था, जो नाव के जरिए इंग्लैंड जा रहा था। रास्ते में उनकी नाव पानी में पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगों को बचा लिया गया, लेकिन अरविंदर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 

Trending Videos


अरविंदर सिंह के परिवार को इस घटना की जानकारी 2 अक्तूबर को मिली, जब कपूरथला के गांव चौहाना का एक युवक जो उसी नाव में सवार था, उसने फोन कर बताया कि नाव पलटने के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अरविंदर गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
18 मई को वर्क परमिट पर पुर्तगाल गया था अरविंदर
परिवार के अनुसार, अरविंदर इसी साल 18 मई को वर्क परमिट पर पुर्तगाल गया था। वहां रहते हुए उसकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया 5 सितंबर को पूरी हुई थी। कुछ अन्य युवकों के संपर्क में आने के बाद उसने इंग्लैंड जाने की योजना बनाई। पहले ट्रक से जाने की कोशिश नाकाम रही, तो उसने नाव से इंग्लिश चैनल पार करने का निर्णय लिया। 

29 सितंबर को आखिरी बार हुई थी बात
अरविंदर के छोटे भाई अशविंदर सिंह ने बताया कि परिवार ने उसे इस जोखिम भरी यात्रा से मना किया था। आखिरी बार उसने 29 सितंबर को घर पर परिवार वालों से बात की थी और नाव से जाने का जिक्र नहीं किया था। दो दिन बाद परिवार को उसके लापता होने की सूचना मिली। 

चार पंजाबी युवकों की बचाया 
बताया जा रहा है कि घटना के इस नाव में पांच पंजाबी युवक सवार थे, जिनमें से चार को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अरविंदर का कोई पता नहीं चल सका। आदमपुर के कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि वह इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार से संपर्क कर रहे हैं, ताकि फ्रांस प्रशासन की मदद से अरविंदर की तलाश तेज की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed