{"_id":"6aa255e49fd665b420022ec5","slug":"protest-over-desecration-of-dr-ambedkar-statue-dalit-community-calls-for-jalandhar-shutdown-markets-deserted-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन: दलित समाज का जालंधर बंद, बाजारों में सन्नाटा; जाम में फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन: दलित समाज का जालंधर बंद, बाजारों में सन्नाटा; जाम में फंसी एंबुलेंस
Thu, 10 Sep 2026 12:32 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:32 PM IST
सार
भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बंद शाम 5 बजे तक रहेगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
जालंधर में दलित समाज का बंद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर और होशियारपुर बंद का आह्वान किया गया। जालंधर में सुबह से रैनक बाजार, पटेल चौक समेत ज्यादातर बाजारों की दुकानें बंद हैं। मंडी फेंटनगंज भी बंद रही। कुछ बैंक बंद हैं, जबकि कुछ खुले हुए हैं। डीसी ऑफिस खुला है और शहर में चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है।
प्रदर्शनकारी भगवान वाल्मीकि चौक पर एकत्र होकर रैली के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक की ओर बढ़े और खुले बाजारों में दुकानों को बंद कराया। कंपनी बाग चौक समेत कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ज्योति चौक पर एक एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसे कुछ देर बाद निकाल दिया गया।
भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बंद शाम 5 बजे तक रहेगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किए गए हैं। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई है। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए।
विज्ञापन
शहर में फिलहाल ट्रैफिक आवाजाही सामान्य है। भगवान वाल्मीकि चौक पर एक शराब का ठेका खुला दिखाई दिया, जबकि गुरु नानक मिशन चौक पर कुछ शोरूम और डी-मार्ट स्टोर खुले रहे। वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि प्रतिमा के अपमान के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।