फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Setback for AAP in Jalandhar Former North constituency in-charge Dinesh Dhall joins BJP

जालंधर में आप को झटका: नॉर्थ हलके के पूर्व इंचार्ज दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल, पंजाब प्रधान ने किया स्वागत

Wed, 02 Sep 2026 02:44 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 02 Sep 2026 02:44 PM IST
सार

दिनेश ढल्ल, आम आदमी पार्टी में एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी थे और उनका पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना आप के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

विज्ञापन
Setback for AAP in Jalandhar Former North constituency in-charge Dinesh Dhall joins BJP
दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके दिनेश ढल्ल ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 
विज्ञापन


निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन




दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने को जालंधर उत्तर की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वह जालंधर उत्तर के पूर्व विधायक केडी भंडारी से भी गले मिले। दिनेश ढल्ल के साथ उनके भाई भी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद दिनेश ढल्ल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है दिनेश ढल्ल

दिनेश ढल्ल का राजनीतिक सफर काफी सक्रिय और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय तक संगठनात्मक स्तर पर काम किया। पार्टी ने उन्हें हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी भी सौंपी। इसके बाद वह विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे और उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में चुनाव अभियान चलाया।

राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ दिनेश ढल्ल को पंजाब उद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली। इस दौरान उन्होंने उद्योग और व्यापार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई। जालंधर की स्थानीय राजनीति में व्यापारिक और सामाजिक संपर्कों के कारण भी उनकी अपनी पहचान रही है।

आम आदमी पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारी से लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने और सरकारी जिम्मेदारी संभालने तक का उनका राजनीतिक सफर अब भाजपा में नई पारी के साथ आगे बढ़ने जा रहा है।

मिल सकता है टिकट

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हो गई है। राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें संभावित उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जालंधर उत्तर में दिनेश ढल्ल की राजनीतिक सक्रियता और पहले विधानसभा चुनाव लड़ने के अनुभव को देखते हुए भाजपा में उनका प्रवेश आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो जालंधर उत्तर में मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो सकता है।

भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव
इस मौके पर पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है और अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जा रहा है। दिनेश ढल्ल का भाजपा में शामिल होना भी इसी संगठन विस्तार की कड़ी माना जा रहा है।


दिनेश ढल्ल के भाजपा में आने से जालंधर उत्तर में आम आदमी पार्टी को राजनीतिक तौर पर झटका माना जा रहा है, वहीं भाजपा को एक ऐसे नेता का साथ मिला है जो पहले इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुका है और क्षेत्र की राजनीति तथा मतदाताओं के बीच अपनी पहचान रखता है। अब देखना यह होगा कि भाजपा उनकी राजनीतिक पारी को किस तरह आगे बढ़ाती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed