{"_id":"6a92cad5931b0cc7d200dcea","slug":"three-cars-collide-on-national-highway-rescue-carried-out-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103450-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर तीन कारों की टक्कर, रेस्क्यू किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर तीन कारों की टक्कर, रेस्क्यू किया गया
Sat, 29 Aug 2026 05:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। नेशनल हाईवे पर मशहूर ईस्टवुड के पास उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कारों को भारी नुकसान हुआ, जबकि जानी नुकसान होने से बच गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स हाईवे पुलिस इंचार्ज एएसआई मक्खन सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक्सीडेंट वाली गाड़ियों को सड़क के किनारे किया जिसके बाद नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आसानी से शुरू हो गया।एएसआई मक्खन सिंह ने कहा कि ऐसे हादसे हाईवे पर तेज रफ्तार की वजह से ही होते हैं। उन्होंने इस मौके पर राहगीरों से भी अपील की कि वे हाईवे पर अपनी गाड़ियां धीरे चलाएं।