{"_id":"6ae1e0820359bbe23d050fa4","slug":"three-vehicles-collided-drivers-had-a-narrow-escape-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103790-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तीन गाड़ियां भिड़ीं, चालक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तीन गाड़ियां भिड़ीं, चालक बाल-बाल बचे
Wed, 28 Oct 2026 05:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। फगवाड़ा के जेसीटी फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तीन गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन गनीमत रही कि कार चालक बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार के एयरबैग भी खुल गए।
जानकारी के अनुसार, संदीप अपनी स्विफ्ट कार में जालंधर की ओर जा रहे थे। जेसीटी फ्लाईओवर पर उनके आगे चल रही काले रंग की कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे संदीप की कार आगे वाली गाड़ी से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही अन्य कारें भी इस हादसे की चपेट में आ गईं। संदीप ने बताया कि तीनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी चालक सुरक्षित रहे।