{"_id":"6a74276a871139675d02eba2","slug":"video-of-jalandhar-man-lured-with-fruit-picking-job-in-russia-but-abandoned-in-forest-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर के युवक का वीडियो: रूस में फल तोड़ने की नाैकरी का दिया झांसा, जंगल में छोड़ा; बदतर हालात में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के युवक का वीडियो: रूस में फल तोड़ने की नाैकरी का दिया झांसा, जंगल में छोड़ा; बदतर हालात में फंसे
Thu, 06 Aug 2026 11:49 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:49 AM IST
सार
आकाशदीप का दावा है कि उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के कई युवक भी फंसे हुए हैं। सभी बेहद खराब परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं और आगे क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
आकाशदीप ने वीडियो जारी कर बताई दास्तां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के रामनगर निवासी आकाशदीप ने रूस से वीडियो जारी कर ट्रैवल एजेंट पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।
युवक के अनुसार, जालंधर के एक एजेंट ने उसे फ्रूट तोड़ने की नौकरी, अच्छी सैलरी, एसी कमरे और बेहतर सुविधाओं का वादा कर 15 जून 2026 को मॉस्को भेजा। लेकिन वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है और एजेंट का व्यक्ति उसे अन्य युवकों के साथ जंगल के बीच बने जर्जर ठिकाने पर छोड़कर चला गया।
आकाशदीप का दावा है कि उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के कई युवक भी फंसे हुए हैं। सभी बेहद खराब परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं और आगे क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। युवक ने आरोप लगाया कि एजेंट अब जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहा है। उसने पंजाब और देशभर के युवाओं से अपील की है कि विदेश में नौकरी के नाम पर किसी भी एजेंट के झांसे में न आएं और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई कदम उठाएं।