Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   We will put an end to the 'jungle raj' (lawlessness) in Punjab once a Congress government is formed: Pargat

कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब में जंगलराज खत्म करेंगे : परगट

Mon, 16 Nov 2026 05:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 16 Nov 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
We will put an end to the 'jungle raj' (lawlessness) in Punjab once a Congress government is formed: Pargat
होशियारपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह की रैली के दृश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस एक विजयी टीम तैयार कर रही है। इसमें युवा, अनुभवी, मेहनती और ईमानदार छवि वाले नेताओं को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि पंजाब में कथित जंगलराज को समाप्त कर कानून-व्यवस्था बहाल करना भी है।
परगट सिंह सोमवार को होशियारपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस के कुछ कर्मचारी खुद तस्करी में संलिप्त पाए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से ऐसे लोगाें के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार एक स्क्रिप्ट के तहत काम कर रही है। सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही तस्वीर वास्तविकता से बिल्कुल अलग है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षा नीति और डैम सेफ्टी एक्ट पर चर्चा की थी।
विज्ञापन

परगट सिंह ने कहा, कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब में हुए घोटालों को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा जिसमें कथित घोटालों और उनसे जुड़े आरोपियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। परगट सिंह ने कहा कि आरोपियों के तार चाहे दिल्ली से ही क्यों न जुड़े हों, किसी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। धान खरीद के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है और किसानों को गुमराह कर रही है। उनके अनुसार, अब तक केवल 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है और बेरोजगारी में भी इजाफा हो रहा है। कांग्रेस के एक धड़े की ओर से लगाए गए धरने संबंधी सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि यह परिवार का आंतरिक मामला है। अकाली-भाजपा गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि गठबंधन से पहले दोनों दलों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 750 किसानों के मुद्दे पर उनका क्या रुख है।

होशियारपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह की रैली के दृश्य

होशियारपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह की रैली के दृश्य

होशियारपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह की रैली के दृश्य

होशियारपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह की रैली के दृश्य

होशियारपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह की रैली के दृश्य

होशियारपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह की रैली के दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed