{"_id":"6a86f9eb95a36eee9b05e40f","slug":"additional-excise-commissioner-attacked-in-his-office-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117444-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पर दफ्तर में हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पर दफ्तर में हमला
Thu, 20 Aug 2026 06:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित आबकारी विभाग के दफ्तर में वीरवार को हंगामा हो गया। आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अमित गोयल पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमलावर ने उनके कपड़े फाड़ दिए और सरकारी मोबाइल फोन तोड़ दिया।
अमित गोयल अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ एक बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पंकज मल्होत्रा नाम का एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके कक्ष में घुस गया। जब गोयल ने उससे अंदर आने का कारण पूछा, तो वह आक्रोशित हो उठा। उसने गोयल के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने कॉलर पकड़कर अधिकारी को घसीटा, धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े फाड़ दिए। उसने गोयल के सीने पर कई घूंसे भी जड़े जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। हाथापाई के दौरान आरोपी ने मेज पर रखा सरकारी मोबाइल फोन और अधिकारी का चश्मा भी तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी पंकज मल्होत्रा पहले भी सरकारी अधिकारियों को डरा-धमकाकर दबाव बनाता रहा है। वह अक्सर अपनी पहचान बदलकर लोगों को गुमराह करता है। घटना के बाद अमित गोयल ने डिवीजन नंबर-5 पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दफ्तर में लगे साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।