फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After argument with wife husband kill himself in Ludhiana

Ludhiana: दंपती के बीच झगड़ा... व्यक्ति ने दे दी जान, घर लौटी पत्नी ने इस हाल में देखा पति कि उड़ गए होश

Sun, 04 Jan 2026 01:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 01:22 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी किसी रिश्तेदार के यहां चली गई। जब वह लौटी तो पति को इस हाल में देख उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
After argument with wife husband kill himself in Ludhiana
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

लुधियाना के जमालपुर के मुंडियां कला स्थित राम नगर एरिया में एक व्यक्ति ने जान दे दी। मृतक की पहचान तेजराम के तौर पर हुई है। वह पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता था। तेजराम का पत्नी अनीता के साथ झगड़ा होता रहता था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पत्नी अनीता किसी रिश्तेदार के घर चली गई। जब अनीता वापिस आई तो तेजराम का शव फंदे लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने तेजराम के परिवार वालों को जानकारी दी। दो दिन बाद तेजराम का भाई गांव से आया तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसका भाई उन्हें फोन कर कहता था कि पत्नी रोजाना किसी न किसी से उसे पिटवाती है। इस कारण उनके भाई ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेजराम बोर करने का काम करता था। वह अपनी पत्नी अनीता के साथ किराए के मकान में रहता था। शराब पीने का आदी तेजराम किसी न किसी बात को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा करता था। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दो दिन पहले उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया तो उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के घर रहने के लिए चली गई। पीछे से उसने अपने भाई को फोन कर कह दिया कि पत्नी उसे किसी न किसी से पिटवाती है जिस कारण वह परेशान है। उसके भाई ने उसे गांव आने के लिए कह दिया, लेकिन तेजराम ने घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तेजराम की पत्नी अनीता ने ससुराल वालों के आरोपों को नकारा है। उसका कहना है कि शराब पीकर तेजराम उसके साथ मारपीट करता था। इस कारण वह परेशान थी। उसे फंसाने के लिए ससुराल वाले जानबूझ कर आरोप लगा रहे हैं। जांच अधिकारी हरमीत सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में दंपती का झगड़ा सामने आया है। बाकी तेजराम के परिवार वालों के आरोपों पर भी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed