फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hooliganism on Ludhiana-Ferozepur National Highway Jagraon car stoned

Jagraon: लुधियाना नेशनल हाईवे पर गुंडागर्दी, शादी से लाैट रहे युवक की कार पर पथराव; चालक ने भागकर बचाई जान

Wed, 24 Dec 2025 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 02:13 PM IST
सार

मोगा जिले के गांव बोना निवासी सुखचैन सिंह ने रात 2:19 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि गांव सोहिया के पास मोगा रोड पर उसकी कार पर अचानक ईंट-पत्थर फेंके गए।

विज्ञापन
Hooliganism on Ludhiana-Ferozepur National Highway Jagraon car stoned
तोड़ी गई गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव में लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक कार को घेरकर उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घबराया चालक जान बचाकर मौके से फरार हो गया, जबकि हमलावरों ने कार को पूरी तरह तोड़ डाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोगा जिले के गांव बोना निवासी सुखचैन सिंह ने रात 2:19 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि वह लुधियाना की ओर से शादी समारोह से लौटकर मोगा जा रहा था। जैसे ही वह गांव सोहिया के पास मोगा रोड पर पहुंचा, उसकी कार पर अचानक ईंट-पत्थर फेंके गए और रास्ता रोक लिया गया।
विज्ञापन




पीड़ित के मुताबिक पुल की जगह गलती से उसने नीचे से गाड़ी निकाल ली थी। इसी दौरान यू-टर्न के पास खड़े एक युवक ने उसकी कार पर पत्थर मार दिया। जब वह हालात समझने के लिए नीचे उतरा, तो युवक ने कार को तोड़ना शुरू कर दिया। खतरा भांपते हुए सुखचैन सिंह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। कार के शीशे और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। पुलिस द्वारा फोन किए जाने पर चालक ने बताया कि वह डर के कारण अपने एक रिश्तेदार के घर चला गया है और सुबह मौके पर आकर कार उठाएगा।


सुबह चौकी मान पहुंचकर चालक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ न तो लूट हुई है और न ही किसी से कोई रंजिश है। संभव है कि यह हमला गलतफहमी या गलती से किया गया हो। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed