फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Loan taken in name of woman from Jagraon two people in police custody

जिंदा महिला का डेथ सर्टिफिकेट: जगरांव की महिला के नाम पर लिया लोन, विजिलेंस अधिकारी बनकर आए दो लोग हिरासत में

Thu, 18 Dec 2025 09:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 09:34 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में प्राइवेट कंपनी के लोन की वसूली के नाम पर खुद को विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताकर धमकाने पहुंचे दो व्यक्तियों को लोगों ने सतर्कता दिखाते दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Loan taken in name of woman from Jagraon two people in police custody
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगरांव में प्राइवेट कंपनी के लोन की वसूली के नाम पर खुद को विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताकर धमकाने पहुंचे दो व्यक्तियों को लोगों ने सतर्कता दिखाते दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला वीरवार शाम जगरांव के मोहल्ला माई जीना का है, जहां पीड़ित महिला की आपबीती सामने आने के बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला माई जीना निवासी राज कौर के नाम पर एक प्राइवेट कंपनी से लोन दिखाया गया था, जबकि पीड़िता का कहना है कि उसने न तो यह लोन लिया और न ही उसे कभी इसकी रकम मिली। राज कौर ने बताया कि उसने पहले एक प्राइवेट कंपनी से लोन लिया था, जिसे वह चुका चुकी है। इसके बाद केयरवेल अस्पताल, रायकोट रोड के नजदीक रहने वाली एक महिला ने उसे दोबारा लोन दिलवाने का झांसा देकर उसके जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए। आरोप है कि इसी महिला ने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर खुद लोन उठाया और रकम हड़प ली।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला ने पीड़ित राज कौर को मृत दर्शाते हुए उसका फर्जी डेथ सर्टिफिकेट तक पेश कर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता के दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता और लोन से जुड़े अन्य कागजात तैयार कर कई प्राइवेट कंपनियों से लोन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लोन की वसूली के लिए दो व्यक्ति खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर राज कौर के घर पहुंचे, तो मोहल्ले में हंगामा हो गया और सच्चाई सामने आ गई। सूचना मिलने पर थाना सिटी से एएसआई रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना सिटी ले गए।


फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बिना पीड़िता की जानकारी के लोन कैसे जारी हुआ, बैंक खाता कैसे खुला और दस्तावेजों का दुरुपयोग किन-किन स्तरों पर हुआ इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed