फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Espionage network busted in Ludhiana One arrested for sending live CCTV feeds to ISI

लुधियाना में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: आईएसआई को सीसीटीवी की लाइव फीड भेज रहा था, एक गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 08:22 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 08:22 AM IST
सार

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कैमरा नेटवर्क का इस्तेमाल अलग-अलग नंबरों से धमकियां दिलाने और पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाना था।

विज्ञापन
Espionage network busted in Ludhiana One arrested for sending live CCTV feeds to ISI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर काम कर रहे रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


थाना सराभा नगर पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजपुर रोड स्थित किराए की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों तक पहुंचा रहा था। पुलिस को शक है कि कैमरों के जरिए पुलिस और वीआईपी गतिविधियों समेत संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

सब-इंस्पेक्टर अर्शदीप सिंह को गश्त के दौरान मिले गुप्त इनपुट के आधार पर पुलिस ने न्यू सुंदर नगर में मेडीवे अस्पताल के सामने स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कैमरा नेटवर्क का इस्तेमाल अलग-अलग नंबरों से धमकियां दिलाने और पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाना था।
विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। अब उसके स्थानीय मददगारों और स्लीपर सेल से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को पाकिस्तान से कितनी रकम और किस माध्यम से मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed