फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers begin a permanent protest outside the DC office

लुधियाना: डीसी दफ्तर के बाहर किसानों का पक्का मोर्चा शुरू, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचे किसान

Sun, 30 Aug 2026 03:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

30 अगस्त से प्रदेशभर में डीसी कार्यालयों के बाहर शुरू किए गए पक्के मोर्चे के तहत रविवार को लुधियाना में भी आंदोलन का आगाज हुआ।

विज्ञापन
Farmers begin a permanent protest outside the DC office
डीसी ऑफिस के बाहर किसानों का धरना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 30 अगस्त से प्रदेशभर में डीसी कार्यालयों के बाहर शुरू किए गए पक्के मोर्चे के तहत रविवार को लुधियाना में भी आंदोलन का आगाज हुआ। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष जताया।

विज्ञापन


मोर्चे को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान चरण सिंह नूरपुरा और जिला महासचिव सौदागर सिंह घुडाणी ने कहा कि सरकार लंबे समय से किसानों की मांगों का समाधान नहीं कर रही है। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार बैठकें करने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि मांगों का ठोस समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता को रद्द करना, किसानों और मजदूरों का कर्ज खत्म करना, आबादकारों को जमीनों के मालिकाना हक देना, लैंड पूलिंग नीति रद्द करना, किसानों के खिलाफ दर्ज केस खत्म करना और पुलिस के कथित जुल्म को रोकना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बलवंत सिंह घुडाणी ने कहा कि सरकारें किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों पर कथित तौर पर दमन कर रही हैं। वहीं, कारपोरेट घरानों के हित में नीतियां बनाकर उनका खजाना भरने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों के कारण किसानों की जमीन और मजदूरों की मेहनत पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए किसानों और मजदूरों को एकजुट होकर लंबे समय तक संघर्ष करने की जरूरत है।

मोल्डर एंड स्टील वर्कर यूनियन के नेता हरजिंदर सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत किसानों के साथ-साथ मजदूरों और औद्योगिक श्रमिकों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि मजदूर भी बड़ी संख्या में पक्के मोर्चे में शामिल होंगे।

इस दौरान जगमीत सिंह कलाड़, मनोहर सिंह कलाहड़, युवराज सिंह घुडाणी, जसवीर सिंह अशगरीपुर, नाजर सिंह सियाड़, मनजीत सिंह बुढेल, दविंदर सिंह सिरथला, तीरथ सिंह तलवंडी और जसदीप सिंह जस्सोवाल समेत कई किसान व मजदूर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed