फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers in Punjab will burn effigies and protest in front of the DC offices on the 29th.

Ludhiana News: पंजाब में किसान 29 को डीसी कार्यालयों के सामने पुतला फूंक करेंगे प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Punjab will burn effigies and protest in front of the DC offices on the 29th.
-मनरेगा योजना पर केंद्र सरकार के प्रस्तावित बदलावों का विरोध किया जाएगा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने ज़ूम बैठक में एलान किया कि 29 दिसंबर को पंजाब के सभी डीसी कार्यालयों के सामने केंद्र के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे। केएमएम के नेताओं ने कहा कि इस मौके पर मनरेगा योजना को समाप्त करने के प्रयासों का विरोध भी किया जाएगा।
किसान नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों और मजदूरों से जुड़े कानूनों में बड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों से कृषि क्षेत्र और मजदूरों के रोज़गार की सुरक्षा कमजोर हुई है और उद्योगपतियों व कॉरपोरेट घरानों को एकतरफा लाभ पहुंच रहा है। केएमएम ने विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), 2005 पर केंद्र के प्रस्तावित बदलावों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत 100 दिनों के गारंटीकृत रोजगार का अधिकार कमजोर किया जा रहा है। अत्यधिक केंद्रीकरण और नौकरशाही हस्तक्षेप से काम की मंजूरी और मजदूरी भुगतान में देरी होगी और सबसे गरीब ग्रामीण परिवार योजना से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


40% अतिरिक्त वित्तीय भार डाला
किसान नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्यों पर 40% अतिरिक्त वित्तीय भार डालकर रोजगार की उपलब्धता घटा दी है, जिससे कानून का मूल उद्देश्य कमजोर हुआ है। केएमएम ने पंजाब की भगवंत मान सरकार की भी कड़ी निंदा की और कहा कि राज्य सरकार भाजपा के साथ खड़ी होकर केंद्र की नीतियों को लागू कर रही है, किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी करते हुए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यह कदम गरीब किसानों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है और केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ सख्त विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed