फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Highway blockade in Jagraon farmers outraged over lack of action.

जगराओं में हाईवे जाम: कनाडा से बुलाई बेटी, सवा महीने में ससुराल से निकाला; कार्रवाई न होने पर भड़के किसान

Tue, 22 Sep 2026 02:52 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं Published by: Nivedita Updated Tue, 22 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

अवतार सिंह की बेटी को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। किसान नेताओं ने मांग की कि शादी पर परिवार की ओर से किया गया खर्च वापस करवाया जाए और मामले में आरोपी बताए जा रहे लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Highway blockade in Jagraon farmers outraged over lack of action.
धरना देते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

जगराओं में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा-बुर्ज गिल के किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी लुधियाना ग्रामीण के कार्यालय के बाहर धरना दिया। एक युवती को ससुराल से निकालने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया। वहीं किसानों ने जालंधर-बरनाला हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। 
विज्ञापन


धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी जसविंदर सिंह ढींडसा मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बातचीत की। इसके बाद कुछ प्रतिनिधियों को एसपी (एच) सरवनजीत सिंह से मिलवाया गया। एसपी ने किसान नेताओं को भरोसा दिया कि मामले में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




किसान नेता हरबख्शीश सिंह ने बताया कि उनके साथी अवतार सिंह की बेटी को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। किसान नेताओं ने मांग की कि शादी पर परिवार की ओर से किया गया खर्च वापस करवाया जाए और मामले में आरोपी बताए जा रहे लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा में वर्क परमिट पर गई थी बेटी 
पीड़ित युवती के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी वर्ष 2019-20 में वर्क परमिट पर कनाडा गई थी। उन्होंने दावा किया कि कनाडा भेजने पर परिवार ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। वर्ष 2024 में बेटी का रिश्ता तय किया गया। पिता के मुताबिक उस समय बेटी के पास कनाडा की पीआर नहीं थी और इसकी जानकारी लड़के के परिवार को पहले ही दे दी गई थी।

अवतार सिंह के अनुसार, लड़के ने कथित तौर पर उनकी बेटी से कहा कि वह कनाडा से वापस भारत आ जाए, क्योंकि यहां उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। इसके बाद बेटी कनाडा से भारत लौट आई और 4 फरवरी 2026 को उसकी शादी कर दी गई।

शादी के सवा महीने बाद घर से निकालने का आरोप
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शादी में लड़के के परिवार की ओर से रखी गई मांगों को उन्होंने पूरा किया और बेटी को स्त्रीधन भी दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को कथित तौर पर परेशान किया जाने लगा। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के दबाव के चलते पति ने भी युवती को परेशान किया और शादी के करीब सवा महीने बाद उसे घर से निकाल दिया गया।

अवतार सिंह के मुताबिक, उन्होंने कई बार लड़के के परिवार से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते परिवार को किसान संगठन की मदद से धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।


उन्होंने कहा कि बेटी को कनाडा से वापस बुलाकर शादी करने के बाद अब उसका वैवाहिक जीवन टूटने की स्थिति में पहुंच गया है और परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई और शादी में हुए खर्च की भरपाई करवाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह में मामले का निपटारा करने का भरोसा दिए जाने के बाद किसान नेताओं ने धरना समाप्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed