{"_id":"6ab4fbb80b718d59a305c504","slug":"man-in-ludhiana-ended-his-life-by-due-to-family-dispute-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की प्रताड़ना और पत्नी के अवैध संबंध: तंग युवक ने दी जान, वीडियो और सुसाइड नोट में खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों की प्रताड़ना और पत्नी के अवैध संबंध: तंग युवक ने दी जान, वीडियो और सुसाइड नोट में खोले राज
Thu, 24 Sep 2026 04:00 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:00 PM IST
सार
विजय के भाई अजय पठानिया ने बताया कि उसके भाई की शादी 9 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। ससुराल वाले उसे लगातार किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे।
विज्ञापन
मृतक विजय
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक व्यक्ति ने पारिवारिक क्लेश के कारण जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले पीड़ित ने तीन मिनट 43 सेकेंड का एक वीडियो रिकार्ड किया और सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के साथ साथ ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
मृतक की पहचान हैबोवाल के केहर सिंह नगर निवासी विजय कुमार पठानिया के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही उसके परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया जहां विजय की मौत हो गई।
विजय के भाई अजय पठानिया ने बताया कि उसके भाई की शादी 9 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। ससुराल वाले उसे लगातार किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। अजय ने आरोप लगाया कि उसके भाई विजय की पत्नी के अपने ही किसी रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध थे। विजय को इसका पता चल गया था।
विज्ञापन
अजय ने आरोप लगाया कि पत्नी तो सुधरी नहीं साथ ही उसके परिवार वाले भी विजय को परेशान करते थे। विजय का साला और उसके घर के बाकी सदस्य रोजाना किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। अजय के मुताबिक विजय की पत्नी बच्चों को साथ लेकर चली गई थी और उसे बच्चों से मिलने भी नहीं देती थी। घटना के ठीक एक दिन पहले वह अपने बच्चों से मिलने गया था। वहां ससुरालियों से बहस होने के पश्चात उसे जबरन वापस लौटा दिया गया।
इसके बाद वह हैबोवाल स्थित अपने किराए के आवास पर वापस आ गया। वह काफी परेशान था और उसने आरोपियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट तैयार किया और फिर वीडियो रिकार्डिंग की। इसमें उसने पत्नी के अवैध संबंधों के साथ साथ ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।