फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Milk trader's body found in locked house; murder case registered

Ludhiana News: बंद मकान में मिला दूध कारोबारी का शव, हत्या का मामला दर्ज

Fri, 23 Oct 2026 05:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 23 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Milk trader's body found in locked house; murder case registered
लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के गांव लादिया कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव में एक 55 वर्षीय दूध कारोबारी का शव बंद मकान से मिला है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं जिससे अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान फिरोजपुर शहर निवासी राजिंदर उर्फ रमेश कुमार के रूप में हुई है। उनके भाई जिओना 22 अक्तूबर को राजिंदर का हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला और कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वे घर की चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए। मकान के भीतर चारपाई पर राजिंदर का शव पड़ा था जिससे तेज बदबू आ रही थी। शव कई दिन पुराना लग रहा था और चेहरे पर गहरी चोटें थीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं पर जांच में जुटी है। राजिंदर उर्फ रमेश कुमार लुधियाना में फिरोजपुर की एक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। परिजन के मुताबिक, पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और वे अलग-अलग रहते थे। घटना के बाद से लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला फरार है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed