फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Municipal council demolished 56-year-old house in Halwara

Punjab: हलवारा में 56 साल पुराने घर पर चला बुलडोजर, परिवार हाथ जोड़ता रहा; अधिकारियों ने एक नहीं सुनी

Tue, 03 Feb 2026 09:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 09:16 PM IST
सार

एसपी (डी) राजन शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई नगर कौंसिल द्वारा की गई है। मकान मालिक राहुल कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
Municipal council demolished 56-year-old house in Halwara
मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा में मंगलवार शाम नगर कौंसिल के अधिकारियों ने डीसी के आदेशों पर वार्ड नंबर-9 (पुरानी मंडी) में बने वर्षों पुराने घर पर ढहा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने 56 वर्ष पुराने मकान पर बुलडोजर चला दिया, कथित अवैध निर्माण वाले हिस्से को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। मकान मालिक राहुल कुमार के खिलाफ नशा तस्करी के तीन केस दर्ज हैं। इस दौरान घर के लोग हाथ जोड़कर कार्रवाई को बंद करने की मांग करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट करमजीत सिंह (नायब तहसीलदार), एसपी राजन शर्मा, डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा, एसएचओ हमराज सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह कार्रवाई शाम को की गई। नगर कौंसिल के ईओ हैपी कुमार जिंदल ने बताया कि मकान का केवल वही हिस्सा तोड़ा गया है जो अवैध रूप से बनाया गया था।
विज्ञापन


एसपी (डी) राजन शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई नगर कौंसिल द्वारा की गई है। मकान मालिक राहुल कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट करमजीत सिंह ने भी यही कहा कि वह डिप्टी कमिश्नर लुधियाना द्वारा सौंपी गई ड्यूटी के तहत मौके पर उपस्थित हैं। इस दौरान उपस्थित अधिकारी इस कार्रवाई की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते नजर आए और कोई भी अधिकारी स्पष्ट जवाब देने से बचता रहा।

राहुल कुमार की पत्नी शारदा देवी ने कहा कि मकान 1970 में उनके बच्चों के जन्म से भी पहले बना हुआ है, उन्होंने नगर कौंसिल और पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया।

नगर कौंसिल के प्रधान जसविंदर सिंह हैपी ने भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि मकान 1970 में बना हुआ है और उस समय नक्शा पास करवाने का कोई कानून ही लागू नहीं था। आम आदमी पार्टी की पार्षद सरोज बंसल के पति और पार्टी हलका मीडिया इंचार्ज मुकेश बंसल ने भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरासर ज्यादती बताया। उन्होंने कहा कि यदि यह निर्माण अवैध था तो प्रशासन 55 वर्षों तक क्यों सोया रहा। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए और प्रशासन के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की अपील करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed