{"_id":"694bfb0d9772844970001b33","slug":"nighttime-temperatures-in-punjab-dropped-by-15-degrees-gurdaspur-was-the-coldest-and-flights-were-affected-by-fog-ludhiana-news-c-284-1-ptl1001-10519-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पंजाब में रात का पारा 1.5 डिग्री गिरा<bha>;<\/bha> गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा, कोहरे से उड़ानें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पंजाब में रात का पारा 1.5 डिग्री गिरा<bha>;</bha> गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा, कोहरे से उड़ानें प्रभावित
विज्ञापन
-घने कोहरे से लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर और अमृतसर व पटियाला में 800 मीटर दर्ज
-पंजाब में आने वाले चार दिन बेहद घना कोहरे पडने का ऑरेंज अलर्ट जारी
-- -
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
पटियाला/अमृतसर।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में बुधवार को 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 5.3 डिग्री के तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। पंजाब में कई जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर और अमृतसर व पटियाला में 800-800 मीटर दर्ज की गई है। अमृतसर में कोहरे से उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से वेस्टर्न हिमालयन रीजन को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। यह विक्षोभ कमजोर है इसलिए इससे पंजाब के मौसम पर कोई ज्यादा असर पड़ने की संभावना फिलहाल नहीं लग रही है। आने वाले छह दिनों के दौरान पंजाब का मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.0 डिग्री, लुधियाना का 9.4 डिग्री, पटियाला का 9.8 डिग्री, पठानकोट का 7.6 डिग्री, बठिंडा का 7.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट पर फलाइट्स प्रभावित
मौसम में खराबी की वजह से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को 5:15 पर आने वाली इंडिगो की पुणे से आने वाली उड़ान नहीं पहुंची। इसी के साथ 7:50 पर स्पाइसजेट की दुबई उड़ान 11:20 बजे आई। इसके अलावा जाने वाली बाकी उड़ानों में सुबह 8:50 बजे वाली स्पाइस जेट की दुबई उड़ान दोपहर 12:36 बजे , कुल्लू की उड़ान सुबह 9:20 की बजाए 11:16 बजे रवाना हुई।