{"_id":"69aa9bf6ce9203e79a07f61c","slug":"over-speed-car-hit-bike-youth-died-in-jagraon-accident-news-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: जगरांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: जगरांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला युवक, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
लुधियाना के जगरांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
क्षतिग्रस्त कार और बाइक।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जगरांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान गांव गुडे निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है।
Trending Videos
बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर हुआ। लुधियाना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का पिछला हिस्सा और कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार की टक्कर लगने से युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक कार में फंस गई थी। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।